Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बचपन के दिन याद आ गए: दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने पर आयुष्मान खुराना

short by तान्या झा / on Friday, 26 January, 2024
अभिनेता आयुष्मान खुराना शुक्रवार को कर्तव्य पथ (दिल्ली) पर 75वीं गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल हुए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो व कुछ तस्वीरें शेयर कर लिखा, "इस पल का साक्षी बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।" आयुष्मान ने लिखा, "अपने बचपन के दिन याद आ गए जब हर साल पूरे परिवार के साथ दूरदर्शन पर परेड देखा करता था।"