Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बचपन में लड़के छेड़ते थे, टीचर ने कहा था- '2 चोटी नहीं करती, गलती तुम्हारी है': सेलिना जेटली

short by शुभम गुप्ता / on Sunday, 18 August, 2024
अभिनेत्री सेलिना जेटली ने X पर कहा है कि हमेशा पीड़ित की ही गलती मानी जाती है। उन्होंने कहा, "बचपन में यूनिवर्सिटी के लड़के मेरे स्कूल रिक्शा का पीछा करते थे और छेड़ते थे।" उन्होंने कहा, "टीचर ने मुझसे कहा था- 'यह इसलिए हो रहा है...क्योंकि तुम ढीले कपड़े नहीं पहनती और...तेल लगाकर 2 चोटी नहीं करती, गलती तुम्हारी होगी'।"