बचपन में मां बहुत पिटाई करती थीं, एक बार मुझे मारते हुए स्केल भी टूट गया था: श्वेता बच्चन
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने अपनी बेटी नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट में कहा है कि उनकी मां जया बच्चन बचपन में उन्हें बहुत पीटती थीं। उन्होंने कहा, "उनका जब मन करता था वह मुझे मारने लगती थीं...उन्होंने मुझे बहुत मारा है। एक बार उन्होंने मुझे इतना पीटा था कि स्केल भी टूट गया था।"


