Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बच्ची ने यूपी में मां पर लगाया गर्म चिमटे से दागने का आरोप, कहा- सहा नहीं जाता है

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 30 June 2022
नोएडा (उत्तर प्रदेश) की एक बच्ची द्वारा अपनी मां पर गर्म चिमटे से दागने का आरोप लगाने और घावों के साथ उसकी तस्वीरें सामने आने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। एक वीडियो में बच्ची ने बताया, "मां काटती है...पीटती है...सहा नहीं जाता है...मदद कीजिए।" बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी महिला ने अप्रैल में बच्ची को गोद लिया था।
read more at Twitter