बच्चों की जगह पालतू जानवरों को रखना पसंद करने वाले दंपति स्वार्थी होते हैं: पोप
पोप फ्रांसिस ने वैटिकन में 'जनरल ऑडियंस' के दौरान पेरेंटहुड पर चर्चा करते हुए बुधवार को कहा कि बच्चों की जगह पालतू जानवरों को रखना पसंद करने वाले दंपति स्वार्थी होते हैं। उन्होंने कहा, "मैं समझता हूं कि यह हास्यास्पद है लेकिन यही सच्चाई है।" बकौल पोप, "यह अभ्यास मातृत्व व पितृत्व को नकारना है...यह हमारी इंसानियत छीन लेता है।"


