Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बजट 2024 से पहले सरकार ने कच्चे तेल पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, ₹7000 प्रति टन हुई दर

short by श्वेता यादव / on Tuesday, 16 July, 2024
बजट 2024 से पहले केंद्र सरकार ने सोमवार देर शाम घरेलू स्तर पर उत्पादित हो रहे कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स को फिर से बढ़ा दिया। इसके बाद कच्चे तेल पर ₹7,000 प्रति टन की दर से विंडफॉल टैक्स लगेगा और नई दरें 16 जुलाई 2024 से प्रभावी हो गई हैं। इससे पहले 2022 में विंडफॉल टैक्स बढ़ाया गया था।