बजट 2025 से पहले वित्त मंत्रालय में हुआ फेरबदल, तुहिन कांत पांडे बने राजस्व सचिव
1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट-2025 से पहले वित्त मंत्रालय में फेरबदल किए गए हैं। निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) के सचिव तुहिन कांत पांडे को नया राजस्व सचिव जबकि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरुणीश चावला को डीआईपीएएम का सचिव नियुक्त किया गया है। ओडिशा कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी पांडे वित्त सचिव भी हैं।
read more at NDTV Profit हिंदी


