बजट पेश किए जाने के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाज़ार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मंगलवार को लोकसभा में बजट पेश किए जाने के बाद भारतीय शेयर बाज़ार गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 73.04 अंक गिरकर 80,429.04 अंक पर जबकि निफ्टी 30.20 अंक गिरकर 24,479.05 अंक पर बंद हुआ। गौरतलब है कि सेंसेक्स पर 30 कंपनियों में से 13 कंपनियों के शेयरों में तेज़ी रही।
read more at हिन्दुस्तान


