Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री को क्यों खिलाई दही-चीनी?

short by श्वेता भारती / on Saturday, 1 February 2025
बजट-2025 पेश करने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दही-चीनी खिलाई थी। दही-चीनी भारतीय परंपरा में शुभकामना का प्रतीक मानी जाती है। दही, शुद्धता और सकारात्मकता का प्रतीक जबकि चीनी, मिठास व अच्छे परिणामों की उम्मीद का संकेत है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से दही शरीर को ऊर्जा देती है जबकि चीनी दिमाग को सक्रिय करती है।