Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बजट में की गई एंजेल टैक्स खत्म करने की घोषणा

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 23 July, 2024
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट-2024 में सभी प्रकार के निवेशकों के लिए एंजेल टैक्स खत्म करने की घोषणा की। दरअसल, किसी एंजेल निवेशक से फंड हासिल करने पर स्टार्टअप द्वारा चुकाए जाने वाले कर को एंजेल टैक्स कहते हैं। गौरतलब है कि वित्त मंत्री ने मंगलवार को अपना लगातार 7वां बजट पेश किया।