बजट में नए टैक्स स्लैब का हुआ एलान, ₹12 लाख/वर्ष तक की आय पर नहीं लगेगा कोई आयकर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में घोषणा की है कि ₹12 लाख/वर्ष (स्टैंडर्ड डिडक्शन सहित ₹12.75 लाख/वर्ष) तक कमाने वालों को नई कर व्यवस्था के तहत कोई टैक्स नहीं देना होगा। दरअसल, ₹12 लाख/वर्ष कमाने वाले वेतनभोगियों को ₹80,000 की छूट मिलेगी जिससे उन्हें यह फायदा होगा। ₹24 लाख प्रति वर्ष से अधिक की आय पर 30% टैक्स लगेगा।
read more at NDTV Profit


