Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद 1,000+ अंक तक गिरा शेयर बाज़ार

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 23 July, 2024
बजट-2024 में लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (एलटीसीजी) टैक्स को 10% से बढ़ाकर 12.5% किए जाने की घोषणा के बाद मंगलवार को कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,000+ अंक तक गिर गया। इस घोषणा के बाद मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस, 5पैसा और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज़ जैसे ब्रोकर्स के शेयर 2-5% तक लुढ़क गए। मंगलवार सुबह सेंसेक्स 200+ अंक चढ़कर खुला था।