बजट से नाराज़ 4 राज्यों के सीएम नीति आयोग की बैठक का करेंगे बहिष्कार
केंद्रीय बजट में गैर बीजेपी शासित राज्यों को नज़रअंदाज़ किए जाने से नाराज़ INDIA गठबंधन के घटक दलों ने नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने का एलान किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहिष्कार करने वालों में कम-से-कम 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हैं जिनमें कांग्रेस शासित राज्यों के 3 मुख्यमंत्री हैं। 27 जुलाई को नीति आयोग की बैठक होगी।
read more at हिन्दुस्तान


