Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बजट से पहले राहत के रुझान, 19 किलो का LPG सिलिंडर हुआ सस्ता

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Saturday, 1 February 2025
देश का बजट पेश होने से पहले शनिवार को पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतें ₹7 घटाने का एलान किया। दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत घटकर ₹1,797 रह गई है जो पहले ₹1,804 थी। वहीं, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में इस सिलिंडर की कीमत घटकर क्रमश: ₹1,749.5, ₹1,907 और ₹1,959.5 रह गई है।