बजट सत्र में भाग लेने के लिए 4 माह के बेटे संग महाराष्ट्र विधानभवन पहुंची एनसीपी विधायक
महाराष्ट्र की एनसीपी विधायक सरोज अहिरे अपने 4 महीने के बेटे के साथ सोमवार को बजट सत्र में हिस्सा लेने विधानभवन पहुंचीं। सरोज बीते वर्ष दिसंबर में भी शीतकालीन सत्र के दौरान अपने बेटे को साथ लेकर सदन पहुंची थीं। वहीं, सरोज ने विधानमंडल में बच्चों को स्तनपान कराने के लिए बनाए कक्ष में धूल मिट्टी होने की शिकायत की।
read more at ABP न्यूज़


