'बजरंगी...' की शूटिंग के समय हम 25,000 लोगों से घिर गए थे, सलमान को छिपाना पड़ा था: निर्देशक
'बजरंगी भाईजान' के निर्देशक कबीर खान ने बताया है कि चांदनी चौक (दिल्ली) में फिल्म की शूटिंग के दौरान क्रू को 25,000 लोगों ने घेर लिया था। उन्होंने बताया, "एसीपी ने कहा था, 'आप नहीं निकल पाएंगे...लोगों को पता है कि आप (ऐक्टर) सलमान खान के साथ शूट कर रहे हैं'।" उन्होंने बताया, "सलमान को कार में छिपाना पड़ा था।"


