'बजरंगी भाईजान': सलमान खान की कौनसी फिल्म सबसे अच्छी लगती है के सवाल पर शाहरुख
अभिनेता शाहरुख खान से ट्विटर पर एक यूज़र ने 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन के दौरान पूछा कि उन्हें ऐक्टर सलमान खान की कौनसी फिल्म सबसे अधिक पसंद है जिस पर उन्होंने फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का नाम लिया है। 2015 में आई इस फिल्म में सलमान के साथ अभिनेत्री करीना कपूर, बाल कलाकार हर्षाली मल्होत्रा और अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी थे।


