बजाज फाइनेंस के ईकॉम और इंस्टा ईएमआई कार्ड के तहत लोन देने पर लगी रोक
भारतीय रिज़र्व बैंक ने डिजिटल लोन के नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर बजाज फाइनेंस लिमिटेड के ईकॉम और इंस्टा ईएमआई कार्ड के तहत लोन देने पर रोक लगाई है। आरबीआई ने कहा कि 'गड़बड़ियों' में सुधार के बाद प्रतिबंध की समीक्षा की जाएगी। बकौल रिपोर्ट, लेनदारों के फैक्ट स्टेटमेंट नहीं देने के कारण यह प्रतिबंध लगाया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


