बटलर ने आईपीएल के फाइनल में आउट होने पर गुस्से में फेंका हेलमेट व ग्लव्स, वीडियो हुआ वायरल
गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल-2022 के फाइनल में आउट होने पर राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जॉस बटलर द्वारा गुस्से में अपना हेलमेट व ग्लव्स फेंकने का वीडियो सामने आया है। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की गेंद खेलते हुए बटलर 39(35) के स्कोर पर आउट हुए। वहीं, गुजरात टाइटंस ने मैच जीत कर आईपीएल-2022 का खिताब अपने नाम किया।
read more at Times Now नवभारत


