Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बठिंडा बस हादसे में मृतकों के प्रत्येक परिवार को ₹3 लाख का मुआवजा देगी पंजाब सरकार

short by सुनील गुप्ता / on Saturday, 28 December, 2024
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा में हुए बस हादसे में मृतकों के प्रत्येक परिवार को ₹3 लाख का मुआवजा और घायलों को मुफ्त इलाज उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। गौरतलब है, शुक्रवार को बारिश के चलते पुल पर अनियंत्रित होकर बस के नाले में गिरने से 8 लोगों की मौत और 20-से ज़्यादा लोग घायल हुए।
read more at PTI