बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे पर 5 कारें आपस में टकराईं, 7 लोग हुए घायल
पंजाब में बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे पर रविवार को 5 कारों की टक्कर हो गई जिसमें कम-से-कम 7 लोग घायल हो गए।
दरअसल, एक कार संतुलन बिगड़ने के बाद डिवाइडर पार कर सड़क की दूसरी तरफ वाहनों से टकरा गई थी। हादसे के बाद हाईवे पर कई घंटे यातायात बाधित रहा व पुलिस ने बताया कि घायल अस्पताल में भर्ती हैं।
read more at हिन्दुस्तान


