बड़ी गलती, चुकानी होगी भारी कीमत: घर पर हमले के बाद नेतन्याहू की ईरान को चेतावनी
उत्तरी इज़रायल स्थित घर को ड्रोन से निशाना बनाए जाने के बाद इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान, हिज़्बुल्लाह और अन्य सहयोगियों को चेतावनी देते हुए कहा है, "ईरान के छद्म द्वारा मेरी और मेरी पत्नी की हत्या की कोशिश गंभीर गलती थी।" उन्होंने कहा, "जो कोई इज़रायली नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा उसे भारी कीमत चुकानी होगी।"


