बड़े बेटे ज़िदान की सांस की गंभीर बीमारी के चलते डिप्रेशन में थाः ऐक्टर ज़ायद खान
ऐक्टर ज़ायद खान ने बताया है कि बड़े बेटे ज़िदान की गंभीर सांस की बीमारी के कारण वह डिप्रेशन में थे। उन्होंने बताया, "हम लंदन में थे...3 साल का ज़िदान मुझसे बोला 'पापा सांस नहीं आ रही'। हम हॉस्पिटल गए...उसके लिए जीने-मरने वाली स्थिति थी।" बकौल ज़ायद, 15 साल की उम्र तक ज़िदान कई बार आईसीयू में भर्ती रहा था।
read more at Hindustan Times


