बड़े बिज़नेस अपडेट के बाद ओरेकल के शेयरों में आई तूफानी तेज़ी, ₹9000 के पार पहुंचा भाव
ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज़ के शेयर बुधवार को कारोबार के दौरान 9% से ज़्यादा चढ़कर ₹9252.45 के स्तर पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह उछाल पैरेंट कंपनी ओरेकल कॉरपोरेशन द्वारा अपने क्लाउड बिज़नेस के लिए एक महत्वाकांक्षी आउटलुक जारी किए जाने के बाद आया है। गौरतलब है, पिछले 5 वर्ष में ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज़ के शेयर 216.69% उछले हैं।
read more at हिन्दुस्तान


