बड़ी मां की जलती चिता के सामने यूपी में पीआरडी जवान पर गिरी आकाशीय बिजली, हुई मौत
भदोही (यूपी) में बीते दिनों अपनी बड़ी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशान घाट गए 45-वर्षीय पीआरडी जवान पर जलती चिता के सामने आकाशीय बिजली गिर गई। जवान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बकौल परिजन, कुछ अन्य लोग भी आकाशीय बिजली की चपेट में आए थे पर वे सुरक्षित हैं।
read more at Public


