बड़े स्तनों को पीठ दर्द का कारण समझने वाली यूके की महिला निकली स्टेज-4 ब्लड कैंसर की मरीज़
लंबे समय तक अपने बड़े स्तनों को पीठ दर्द का कारण समझने वाली यूके की 33-वर्षीय रेबेका डॉर्मन को स्टेज-4 ब्लड कैंसर से पीड़ित पाया गया है। दर्द के चलते 2 साल तक वह पैरासिटामोल और पेनकिलर खाती रही। गर्दन पर सूजन और पैरों में खुजली के बाद वह डॉक्टर के पास गई थी जहां बीमारी का पता चला।
read more at Times Now


