Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बड़ी रैलियों पर रोक लगाएं: कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर चुनाव आयोग से यूपी कांग्रेस

short by जय शंकर ठाकुर / on Wednesday, 5 January 2022
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा को पत्र लिखकर कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनज़र सभी बड़ी राजनीतिक रैलियों पर रोक लगाने का आग्रह किया है। इसके अलावा पार्टी ने चुनाव आयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सरकारी खर्चे पर होने वाले उद्घाटनों में राजनीतिक बयानबाज़ी से रोकने को कहा है।
read more at Twitter