बड़े अक्षरों में लिखें रिपोर्ट: डॉक्टरों की टेढ़ी-मेढ़ी लिखावट पर उड़ीसा हाईकोर्ट
उड़ीसा हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को डॉक्टरों को प्रिस्क्रिप्शन और मेडिकल रिपोर्ट को बड़े अक्षरों में लिखने या टाइप करने का निर्देश देने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि आम आदमी या न्यायिक अधिकारी ऐसी टेढ़ी-मेढ़ी लिखावट नहीं पढ़ सकते हैं। जस्टिस एसके पाणिग्रही को एक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पढ़ने में दिक्कत होने पर कोर्ट ने यह टिप्पणी की है।
read more at इंडिया टीवी


