Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बढ़ेगी सेना की ताकत, रक्षा मंत्रालय ने ₹54000 करोड़ के खरीद प्रस्तावों को दी मंज़ूरी

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Friday, 21 March 2025
रक्षा मंत्रालय ने ₹54,000 करोड़ से अधिक के सैन्य आधुनिकीकरण प्रस्तावों को प्रारंभिक मंज़ूरी दे दी है जिससे सेना की ताकत में बढ़ोतरी होगी। थल सेना के लिए टी90 टैंकों के लिए वर्तमान के 1000 एसपी इंजन को अपग्रेड करने के लिए 1350 एचपी इंजन की खरीद और नौसेना के वरुणास्त्र टॉरपीडो (लड़ाकू) की खरीद को मंज़ूरी दी गई है।