Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 65-93 घंटे कम सो रहे हैं लोग: स्टडी

short by Himanshu / on Friday, 17 July, 2026
'क्लाइमेट सेंट्रल' की स्टडी के अनुसार, भारत के बड़े शहरों में लोग रात के तापमान में बढ़ोतरी के चलते हर साल 65-93 घंटे की नींद कम ले रहे हैं। बकौल स्टडी, लोग चेन्नई में सबसे ज़्यादा औसतन 93 घंटे की नींद खोते हैं। मुंबई और कोलकाता के लोग हर साल क्रमशः 84 और 80 घंटे की नींद खो रहे हैं।