बताया गया था वह बेहोश हुए हैं: दिल्ली एयरपोर्ट हादसे में जान गंवाने वाले कैब ड्राइवर का बेटा
दिल्ली एयरपोर्ट के टी-1 पर शुक्रवार को छत का हिस्सा गिरने से कैब ड्राइवर रमेश कुमार की मौत हो गई। उनके बेटे रविंदर ने कहा है कि उन्हें सुबह करीब 8:30 बजे फोन पर बताया गया कि उनके पिता बेहोश हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पिता की मौत तुरंत हो गई थी लेकिन परिवार को जानकारी नहीं दी गई।


