बद्रीनाथ धाम में मंदिर के आगे फोटो खिंचवाने को लेकर श्रद्धालुओं के बीच हुई मारपीट
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ श्रद्धालु बद्रीनाथ (उत्तराखंड) धाम में मंदिर के आगे फोटो खिंचवाने के लिए मारपीट करते नज़र आ रहे हैं। वीडियो पर एक यूज़र ने कहा, "ये लोग वहां दर्शन की अभिलाषा लेकर गए थे या फोटोशूट करवाने।" एक अन्य ने लिखा, "भगवान के घर में भी इन्हें शांति नहीं है।"
read more at इंडिया टीवी


