Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बदमाशों ने बंदूक की नोक पर राजस्थान में गोल्ड लोन कंपनी के ऑफिस से लूटा 24 किलो सोना

short by अनिल कुमार / on Monday, 29 August 2022
उदयपुर (राजस्थान) में सोमवार को पांच अज्ञात बदमाशों ने मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के ऑफिस से बंदूक की नोक पर करीब 24 किलोग्राम सोना और ₹10-लाख नकद लूट लिए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बकौल पुलिस, घटना को केवल 23-मिनट में अंजाम दिया गया था। वहीं, सोने की कीमत ₹12 करोड़ से अधिक बताई जा रही है।