Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बदमाशों ने यूपी में की 8 माह की गर्भवती महिला व उसके पति की पिटाई, वीडियो आया सामने

short by रौनक राज / on Saturday, 17 December, 2022
जालौन (उत्तर प्रदेश) में 8-महीने की गर्भवती महिला और उसके पति से कुछ बदमाशों ने मारपीट की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जालौन के डीएसपी शैलेंद्र बाजपेयी ने बताया कि आरोपियों ने युवक के घर पहुंचकर उसके चाचा को गाली देना शुरू कर दिया और जब उसने विरोध किया तो उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी।
read more at Times Now