बदरीनाथ-केदारनाथ के लिए खराब मौसम को लेकर अलर्ट, रोकी जा सकती है तीर्थ यात्रा: डीजीपी
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने गुरुवार को बताया कि बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए 1 मई तक खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि मौसम की स्थिति के आधार पर तीर्थ यात्रा को बीच में रोका जा सकता है। गौरतलब है, गुरुवार को केदारनाथ में बर्फबारी हुई जबकि बदरीनाथ में भी हल्की बर्फबारी हुई।
read more at Twitter


