Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बदलेगा मौसम का मिज़ाज, दिल्ली-यूपी समेत कई जगहों पर बारिश का अलर्ट हुआ जारी

short by तान्या झा / on Sunday, 16 February, 2025
आईएमडी ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर समेत कई जगहों पर मौसम का मिज़ाज बदलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 17 से 22 फरवरी के बीच बर्फबारी और बारिश हो सकती है। वहीं, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 19 फरवरी को बारिश होने की संभावना है।