Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बदलापुर यौन शोषण केस के आरोपी के एनकाउंटर से पहले क्या हुआ था?

short by Monika sharma / on Tuesday, 24 September, 2024
बदलापुर यौन शोषण केस के आरोपी अक्षय शिंदे को क्राइम ब्रांच के अधिकारी उसकी पूर्व पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए केस की जांच के लिए सोमवार शाम 5:30 बजे तलोजा जेल से लेकर निकले थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग 6:30 बजे पुलिस की जीप मुंब्रा बाईपास के पास पहुंची तो शिंदे ने एक पुलिसकर्मी से रिवॉल्वर छीनकर फायरिंग कर दी।