बद्रीनाथ धाम के परिसर में रील बनाने को लेकर एक दिन में 37 लोगों के काटे गए चालान
बद्रीनाथ धाम (उत्तराखंड) के परिसर में गुरुवार को रील बनाने को लेकर 37 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई। पुलिस ने रील बनाने वाले प्रत्येक व्यक्ति से ₹500 का जुर्माना वसूला और कुछ लोगों के मोबाइल फोन 8 घंटे ज़ब्त रखे। उत्तराखंड के चारधाम के मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में रील नहीं बनाने के आदेश दिए गए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


