बम की सूचना के बाद कोच्चि से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
मस्कट-कोच्चि-दिल्ली से उड़ान भरने वाले एक विमान की बम की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को नागपुर के डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। नागपुर के डीसीपी लोहित मतानी ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया और मामले की जांच की जा रही है। बकौल मतानी, अब तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है।
read more at ABP न्यूज़


