बम से उड़ाने की अफवाहों के बाद दिल्ली के स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति में देखी गई गिरावट
दिल्ली-एनसीआर के करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने से जुड़ी अफवाहों के बाद गुरुवार को दिल्ली के स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में गिरावट देखने को मिली। एक स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया, "आज स्कूल में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति प्रतिदिन के औसत लगभग 95-97% से घटकर 85% रही। परिजन अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भयभीत हैं।"
read more at ABP न्यूज़


