बरेली में नरसिंहानंद का पुतला जलाने के आरोप में 2 लोग अरेस्ट, छुड़ाने थाने पहुंची भीड़
बरेली (यूपी) पुलिस ने डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती का पुतला जलाने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, गिरफ्तार किए गए आरोपियों को छुड़ाने के लिए भीड़ थाने पहुंची जिन्हें पुलिस ने बल प्रयोग कर तितर-बितर कर दिया। दरअसल, हाल ही में नरसिंहानंद ने पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
read more at भाषा


