Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

UP में युवक को होटल बुलाया फिर तमंचा सटाकर छीने गए रुपए; की गई ₹2 लाख ट्रांसफर कराने की कोशिश

short by / on Sunday, 1 November, 2026
बरेली (यूपी) में युवती ने वॉट्सऐप पर दोस्ती कर युवक को होटल में बुलाया लेकिन उसकी जगह कुछ बदमाशों ने तमंचा दिखाकर युवक का मोबाइल और ₹16,000 छीन लिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक के साथ मारपीट कर उसे बंधक बनाया गया और ₹2 लाख ट्रांसफर कराने की कोशिश की गई। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
read more at Tv9hindi