बरसाना के राधा रानी मंदिर में शादी करते दूल्हा-दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल, रुकवाया गया आयोजन
मथुरा (यूपी) में बरसाना के राधा रानी मंदिर में भव्य सजावट के बीच शादी करते एक दूल्हा-दुल्हन का वीडियो सोमवार शाम को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मंदिर के रिसीवर प्रवीण गोस्वामी ने बताया कि इसकी जानकारी होने पर शादी का आयोजन तुरंत रुकवा दिया गया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।
read more at हिन्दुस्तान


