बरसाना के राधा रानी मंदिर में लड्डू मार होली के दौरान भगदड़ की खबरें गलत हैं: पुलिस
मथुरा (यूपी) पुलिस ने बताया है कि बरसाना स्थित राधा रानी मंदिर में लड्डू मार होली के दौरान भगदड़ की खबरें गलत हैं। खबरों में दावा किया गया था कि भगदड़ के चलते कई लोग बेहोश और घायल हुए हैं। पुलिस ने कहा, "भीड़ ज़्यादा है, श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि बच्चों और बुज़ुर्गों को साथ लाने से बचें।"
read more at X (formerly Twitter)


