छत्तीसगढ़ के बलोद जिले में पुरानी रंजिश के चलते पिता-पुत्र ने 30 वर्षीय हितेश सिन्हा की लोहे के पाइप से बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर घायल हितेश की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शव पर 20 से अधिक फ्रैक्चर मिले हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।