बल्लेबाज़ों की ताज़ा वनडे रैंकिंग हुई जारी, टॉप 10 में 2 भारतीय और 3 पाकिस्तानी हैं शामिल
आईसीसी ने बल्लेबाज़ों की ताज़ा वनडे रैंकिंग जारी की है और दो भारतीय व तीन पाकिस्तानी खिलाड़ी टॉप-10 में शामिल हैं। भारत के शुबमन गिल पांचवें स्थान पर हैं जबकि विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म, फखर ज़मान और इमाम-उल-हक क्रमशः पहले, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 11वें स्थान पर हैं।
read more at हिन्दुस्तान


