बसंत पंचमी के अवसर पर सैंड आर्टिस्ट पटनायक ने रेत से बनाई देवी सरस्वती की कलाकृति
सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने बसंत पंचमी के अवसर पर ओडिशा के पुरी में बीच पर रेत से देवी सरस्वती की कलाकृति बनाई। ट्विटर पर कलाकृति को शेयर कर उन्होंने लिखा, "मां सरस्वती को नमन करता हूं और हमारा मार्गदर्शन करने के लिए उनसे आशीर्वाद मांगता हूं।" ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी हैं।
read more at Twitter


