बसपा ने पीएम के खिलाफ फिर बदला प्रत्याशी, अतहर जमाल लारी को दोबारा बनाया उम्मीदवार
बसपा ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए उत्तर प्रदेश में 5 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर से प्रत्याशी बदलकर अतहर जमाल लारी को दोबारा उम्मीदवार बनाया है। बसपा ने इलाहाबाद से रमेश सिंह पटेल, श्रावस्ती से मोइनुद्दीन अहमद खान व भदोही से हरिशंकर सिंह को टिकट दिया है।
read more at X


