Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बसपा से निकाले गए लालजी वर्मा और राम अचल राजभर सपा में होंगे शामिल

short by सकुल गर्ग / on Monday, 25 October 2021
अंबेडकर नगर (उत्तर प्रदेश) की कटेहरी सीट से विधायक लालजी वर्मा और अकबरपुर सीट से विधायक राम अचल राजभर ने सोमवार को कहा कि वे दोनों 7 नवंबर को सपा में शामिल होंगे। गौरतलब है कि बसपा ने उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में जून में वर्मा और राजभर को पार्टी से निकाल दिया था।