बहुआयामी गरीबी में जी रहे हैं दुनियाभर में 1.1 अरब लोग, सबसे अधिक भारत में: यूएन की रिपोर्ट
यूएनडीपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में कम-से-कम 1.1 अरब लोग बहुआयामी गरीबी में जीवन जी रहे हैं। इनमें से सर्वाधिक लोग भारत (23.4 करोड़), पाकिस्तान (9.3 करोड़), इथोपिया (8.6 करोड़), नाइजीरिया (7.4 करोड़) और कॉन्गो (6.6 करोड़) के हैं। आवास, स्वच्छता, बिजली, ईंधन, पोषण और शिक्षा जैसे मापदंडों के आधार पर बहुआयामी गरीबी का निर्धारण होता है।
read more at NewsBytes


